फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Financial help will be given to run tourist activities in Uttar Pradesh.

UP News: सरकारी स्कूलों में युवा पर्यटन गतिविधियां चलाने के लिए दिए जाएंगे 10 हजार रुपये

Mon, 29 May 2023 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 May 2023 04:57 PM IST
सार

यूपी के स्कूल में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं को पर्यटन से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Financial help will be given to run tourist activities in Uttar Pradesh.
- फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों, राजकीय डिग्री कालेज, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय स्कूल, श्रमिक स्कूल (अटल) तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय आदि में पर्यटन संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


एक मण्डल में एक वर्ष में अधिकतम 10 ऐसे क्लबों को संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की संस्तुति पर यह धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई पर्यटन नीति-2022 में युवाओं को पर्यटन से जोड़ने तथा उनके माध्यम से पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के लिए यह रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि किसी शैक्षणिक संस्थान को वर्ष में एक बार ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, 9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में बड़े फेरबदल की तैयारी, निकाय चुनाव के नतीजों से पार्टी हाईकमान नाखुश


जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में युवा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, भारत स्काउट्स एण्ड गाइडस, युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दल आदि संस्थाओं के सदस्यों के माध्यम से युवा पर्यटन क्लबों को गठित कर युवा पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि युवा पर्यटन क्लबों को उत्तरदायी पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। जिसके तहत बच्चों एवं युवाओं में शुरू से ही पर्यटन और संस्कृति की समझ विकसित करने की योजना बनाई गई है।

इस पहल से पर्यटन के माध्यम से युवाओं में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधिता की समझ विकसित कर भारतीय संस्कृति और विरासत को जानने के प्रति जागरूक किया जायेगा। युवा क्लब विभिन्न जनपदों के शैक्षणिक संस्थानों में यात्रा और पर्यटन के महत्व को भी आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed