फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big changes will be made in UP Congress.

UP: कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में बड़े फेरबदल की तैयारी, निकाय चुनाव के नतीजों से पार्टी हाईकमान नाखुश

Mon, 29 May 2023 03:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 May 2023 03:32 PM IST
सार

यूपी के निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से पार्टी हाईकमान नाखुश है। बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। जातिगत सम्मेलन न करा पाने वाले प्रमुख पदाधिकारी बाहर किए जाएंगे।

विज्ञापन
Big changes will be made in UP Congress.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में जल्द ही बड़े फेरबदल होंगे। निकाय चुनाव के नतीजों से हाईकमान खुश नहीं है। ऐसे में उच्च स्तर पर तय हुआ है कि जिन नेताओं को सजातीय सम्मेलन करने या सजातीय बड़े नेताओं को शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने इसे ठीक से नहीं निभाया, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अहम जिम्मेदारी संभालने वाले कई पदाधिकारियों ने सांगठनिक कामकाज में कोई खास रुचि नहीं ली। कुछेक तो ऐसे भी हैं कि उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए एक भी सजातीय सम्मेलन नहीं करवाया। इतना ही नहीं एक भी सजातीय पूर्व विधायक या सांसद तक को पार्टी में शामिल नहीं करवा सके। जबकि इन पदाधिकारियों को जनाधार बढ़ाने की ही मुख्य जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, 9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पोस्टमार्टम में डीएनए और फिंगरप्रिंट का सैंपल लेना अनिवार्य, गृह विभाग ने जारी किए कई अहम निर्देश


कुछ पदाधिकारियों के कारण संगठन में गुटबाजी बढ़ी। निकाय चुनाव में सिंबल वितरण में भी लापरवाही रही। एक ही स्थान पर महापौर पद के दो प्रत्याशियों के पास पार्टी सिंबल पहुंच गया। पार्टी के एक अहम पदाधिकारी ने बताया कि बदलाव को लेकर होमवर्क पूरा हो चुका है, जल्द ही हाईकमान इस संबंध में लिस्ट जारी कर देगा।

अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिले परिणाम
निकाय चुनाव में पार्टी ने सफलता के जो दावे किए थे, उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिले। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की यही स्थिति रही थी। इससे उबरने के लिए कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में नया सांगठनिक प्रयोग किया था। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही यूपी को छह हिस्सों में बांटते हुए छह प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed