{"_id":"6a0752e661f26a4f5a09b257","slug":"finance-minister-suresh-khanna-selected-as-outstanding-legislator-to-be-honored-in-house-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उत्कृष्ट विधायक चयनित, सदन में होगा सम्मान; समिति की बैठक में किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उत्कृष्ट विधायक चयनित, सदन में होगा सम्मान; समिति की बैठक में किया गया चयन
Fri, 15 May 2026 10:37 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 15 May 2026 10:37 PM IST
सार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उत्कृष्ट विधायक चयनित किए गए हैं। अब सदन में उनका सम्मान होगा। विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति की बैठक में चयन किया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक चुना है। शाहजहांपुर से लगातार नौ बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में शामिल हैं। उनके लंबे संसदीय अनुभव, बेहतर आचरण और सदन में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए चयन समिति ने यह फैसला लिया। उनके सम्मान में विधानसभा के अंदर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार किसी विधायक को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
विधानभवन में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। समिति ने सभी 403 विधायकों में से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया।
विज्ञापन
चयन के दौरान संसदीय प्रक्रिया की जानकारी, सदन में व्यवहार, समितियों में भूमिका और जनहित में योगदान को आधार बनाया गया। सुरेश खन्ना ने विपक्ष के नेता, समितियों के सभापति और संसदीय कार्य मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2023 में इस सम्मान का प्रावधान शुरू किया था, ताकि नए विधायकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन