फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Filmy Ramlila in Ayodhya, Miss Universe India Manika seen in the role of Sita

Ayodhya: अयोध्या में फिल्मी रामलीला की धूम, मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका माता सीता की भूमिका में नजर आईं

Thu, 25 Sep 2025 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Sep 2025 04:53 PM IST
सार

अयोध्या में आयोजित की जा रही फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Filmy Ramlila in Ayodhya, Miss Universe India Manika seen in the role of Sita
माता सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में इस समय फिल्मी रामलीला की धूम है। फिल्मी रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन हुआ। सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका नजर आईं तो रावण के रोल में टीवी कलाकार विजय कौशल ने अपना कौशल दिखाया।
विज्ञापन


फिल्मी रामलीला का यह सातवां संस्करण है, जो राम कथा पार्क में चल रहा है। इससे पहले सफलतापूर्वक फिल्मी रामलीला ने छह साल का अपना सफर पूरा किया है। इस फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका, बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- जाति हमारा इमोशनल कनेक्ट... पीडीए की एकता से घबरा रही है भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएसए-प्रिंसिपल विवाद: पूरे मामले के केंद्र में आई शिक्षिका की गई निलंबित, अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई


ये वो कलाकार हैं जो फिल्मी पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब मंच पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। इसके आयोजक सुभाष मालिक हैं जो पिछले छह साल से अयोध्या में फिल्मी रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचे कलाकार रामलला के दर्शन कर अभिभूत नजर आए और अयोध्या की खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed