फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Filmi Ramleela on inaugration of Ram temple in Ayodhya.

Ayodhya: राममंदिर के उद्घाटन पर आयोजित रामलीला में पाकिस्तानी कलाकार भी होंगे शामिल, 17 जनवरी से होगी शुरुआत

Thu, 30 Nov 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Nov 2023 01:52 PM IST
सार

हर साल दशहरा पर आयोजित होने वाली रामलीला इस बार राममंदिर उद्घाटन के मौके पर भी होगी। जिसमें पाकिस्तान समेत 14 देशों के कलाकार शामिल होंगे।

विज्ञापन
Filmi Ramleela on inaugration of Ram temple in Ayodhya.
अयोध्या का निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मी कलाकारों की रामलीला इस बार नए कलेवर में नजर आएगी। रामलीला में पाकिस्तान समेत 14 देशों के कलाकार रामकथा को जीवंत करते नजर आएंगे। राममंदिर के उद्घाटन की खुशी में फिल्मी रामलीला का आयोजन इस बार जनवरी में भी होगा। यह रामलीला हर साल दशहरा पर होती रही है। 17 से 22 जनवरी तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में रामलीला का मंचन होगा।

विज्ञापन


रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पहली बार रामलीला में फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार भी नजर आएंगे। ये कलाकार रूस, मलयेशिया, अमेरिका, लंदन, दुबई, इस्राइल, अफगानिस्तान, जापान, चीन, जर्मनी, अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान के कलाकार अयोध्या की रामलीला में काम करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बजट विश्लेषण: बीजेपी ने की मिशन 80 को साधने की कोशिश, विकास-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर किया फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनुपूरक बजट: बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क पर फोकस, राम के जरिए धर्म को भी साधने की कोशिश


यह पहला अवसर होगा, जब एक साथ इतने देशों के कलाकार फिल्मी कलाकारों के साथ मिलकर रामलीला करेंगे। वह भी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की धरती पर।

कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इसी साल दशहरा में हुई रामलीला को 32 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed