फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fill option from today

लविवि में दूसरे फेज की काउंसलिंग आज से

Thu, 27 Jun 2019 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fill option from today
बीकॉम, बीएससी और एलएलबी ऑनर्स की बची सीटों के लिए आज से भरें विकल्प
विज्ञापन

लविवि ने ऑफ कैंपस काउंसलिंग में बची सीटों के लिए जारी किया कार्यक्रम
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, एलएलबी ऑनर्स और बीएससी समेत 10 कोर्सेज की बची सीटों के लिए दूसरे फेज की काउंसलिंग की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो जाएगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी है। अभ्यर्थियों को सिर्फ अपना विकल्प भरना है। विकल्प भरने के बाद उन्हें सीट आवंटित कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इसके बाद अपनी फीस जमा करनी होगी। इस फेज में अभ्यर्थियों को सीट अपग्रेड करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों को 27 से 30 जून के बीच अपना विकल्प भरना है। विकल्प भरने के बाद एक जुलाई को आवंटन किया जाएगा। एक से चार जुलाई के बीच उन्हें कंफर्मेशन फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में सिर्फ वहीं अभ्यर्थी शामिल किए जाएंगे जो पहले अपना पंजीकरण कर चुके हों। पंजीकरण कराने के बाद सीट न पाने वाले या फिर सीट पाने के बाद फीस जमा न कर पाने वाले, दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विकल्प भरना अनिवार्य
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि अभ्यर्थियों को सबसे पहले विवि की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। लॉगइन के बाद अभ्यर्थियों को अपना विकल्प भरना है। विकल्प सभी अभ्यर्थियों को भरना अनिवार्य है। विकल्प न भरने पर उन्हें सीट आवंटित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम में सबसे ज्यादा 65 सीटें
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में इस समय सबसे ज्यादा 65 सीटें खाली बची हुई हैं। इसके अलावा एलएलबी ऑनर्स में छह सीटें खाली हैं। ज्यादातर सीटें सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम की हैं। केवल बीएससी और बीवोक, बीवीए ओर डिप्लोमा आर्ट मास्टर ट्रेनिंग की सीटें रेग्युलर हैं।
इन विषयों में खाली हैं सीटें :
विषय प्रकार सीट
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 65
एलएलबी ऑनर्स सेल्फ फाइनेंस 6
एमबीए फाइव इयर सेल्फ फाइनेंस 7
बीबीए सेल्फ फाइनेंस 2
बीबीए (आईबी) सेल्फ फाइनेंस 1
बीबीए (एमएस) सेल्फ फाइनेंस 11
बीबीए (टूरिज्म) सेल्फ फाइनेंस 31
जूलॉजी, बॉटनी, जियोलॉजी(बीएससी बायो) रेग्युलर 1
जियोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री(बीएससी बायो) रेग्युलर 2
बॉटनी, जियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी(बीएससी बायो) रेग्युलर 1
जेनेटिक्स एंड जेनेमिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी(बीएससी बायो) रेग्युलर 5
फिजिक्स, मैथ्स, जियोलॉजी(बीएससी मैथ्स) रेग्युलर 3
फिजिक्स, मैथ्स, एस्ट्रोनॉमी(बीएससी मैथ्स) रेग्युलर 1
फिजिक्स, मैथ्स, स्टैट(बीएससी मैथ्स) रेग्युलर 3
फिजिक्स, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस(बीएससी मैथ्स) सेल्फ फाइनेंस 6
बीसीए सेल्फ फाइनेंस 3
बीवोक रिन्यूएबल एनर्जी रेग्युलर 17
बीवीए मूर्तिकला रेग्युलर 2
बीवीए पेंटिंग सेल्फ फाइनेंस 1
बीवीए अप्लाइड आर्ट सेल्फ फाइनेंस 3
बीवीए मूर्तिकला सेल्फ फाइनेंस 7
डिप्लोमा आर्ट मास्टर ट्रेनिंग रेग्युलर 15
बीएलएड सेल्फ फाइनेंस 52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed