Lucknow News: असम को हराकर फि्लकर ब्रदर्स क्वार्टर फाइनल में
शनिवार को खेले गए अन्य मुकाबलों के तहत पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहाली, राउंडग्लास अकादमी (पंजाब), मनमोहन सिंह हॉकी स्पोर्ट्स अकादमी (पंजाब) ने जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। इन मुकाबलों के आधार पर प्रतियोगिता में नॉकआउट राउंड की तस्वीर साफ हो गई। पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेले पहले मुकाबले में फि्लकर ब्रदर्स ने असम को हॉकी का ककहरा सिखाते हुए 18-0 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।
एकतरफा रहे मुकाबले में फि्लकर ब्रदर्स के खेल का असम हॉकी के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था। विजेता टीम से इस्लाम और मंजिल हसन ने बेतहरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए छह-छह गोल ठोके, जबकि इकबाल हसन तीन गोल करने में सफल रहे।
इसके अलावा तौफीक, सत्यम और अंबुज कुमार ने एक-एक गोल किए। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहाली का सामना साउथ ईस्ट ऑर्गेनाइजेशन से हुआ।
मुकाबले की शुरुआत से ही मोहाली के खिलाड़ी हावी हो गए और 5-0 से जीत हासिल करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। विजेता टीम से युवराज सिंह ने दो गोल दागे, जबकि मनकीरत सिंह, जगवीर सिंह और जी सिंह एक-एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथारिटी ऑफ तमिलनाडु को 3-1 से हराते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। मैच के दौरान विजेता टीम से पांचवें मिनट में दिग्विजय सिंह, 42वें मिनट में रंजीत सिंह, 46वें मिनट में एस मान ने गोल किए, जबकि पराजित टीम से सातवें मिनट में अनबू एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
प्रतियोगिता में दिन के आखिरी लीग मुकाबले में एमएमएस अकादमी (शाहबाद, हरियाणा) का सामना राजस्थान से हुआ। मुकाबले में कुल दस गोल हुए। इसमें एमएमएस अकादमी ने बाजी मारते हुए 6-4 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से गुरकीरत सिंह और राजन ने दो-दो गोल किए, जबकि ऋषि और हरमनदीप सिंह एक-एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम से सिकंदर, देवेंदर, मयंक मीना और परमवीर सिंह एक-एक गोल किए।

ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले में भिड़ते हॉकी खिलाड़ी।