फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   File became final after publishing news in Amar Ujala

खबर छपी तो दो महीने से अटकी फाइल सात दिन में फाइनल

Tue, 09 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
File became final after publishing news in Amar Ujala
गोमती बैराज के सामने अंबेडकर पार्क के बाहरी क्षेत्र में जनसुविधा परिसर में पानी का पंप ठीक कराने के लिए दो महीने से अटकी फाइल को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के सात दिन के अंदर अनुमति मिल गई। सोमवार को पंप के मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क स्मारक समिति के प्रबंधक अनुरक्षण अजय कुमार ने बताया कि मुख्य प्रबंधक व एलडीए सचिव पवन गंगवार से फाइल को अनुमोदन शनिवार को मिल गया था।
सोमवार को इसके लिए बिड मांगकर ठेकेदार को काम करने का आदेश जारी कर दिया गया। शाम को ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया। करीब 80 हजार रुपये का काम होना है।
विज्ञापन

इसके बाद जनसुविधा परिसर के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा। मंगलवार तक काम पूरा होने की उम्मीद है। टूटे हुए नलों को भी ठीक कराया जाएगा।
दो मार्च को अमर उजाला ने उठाया मुद्दा
दो मार्च को अमर उजाला ने यह प्रकरण माई सिटी में प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने समिति से फाइल मंगाई। यह भी सामने आया कि जानबूझकर कुछ कर्मचारी इस फाइल को अटकाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed