फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Filaria control campaign started in 27 districts of UP health workers will go door to door administer medicine

UP News: 27 जिलों में शुरू हुआ फाइलेरिया नियंत्रण अभियान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर खिलाएंगे दवा

Mon, 11 Aug 2025 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

यूपी के 27 जिलों में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत 28 अगस्त तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। इसकी दवा सालभर में सिर्फ एक बार खानी होती है।

विज्ञापन
Filaria control campaign started in 27 districts of UP health workers will go door to door administer medicine
गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। (सांकेतिक) - फोटो : स्रोत: स्वास्थ्य विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 27 जिलों के 195 ब्लॉक में रविवार से फाइलेरिया नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों को मिलाकर बनाई गई टीम घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत शुरू किया गया। सभी जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा दवा लेकर टीमें रवाना की गईं। आमतौर पर इस बीमारी का असर होने पर तत्काल लक्षण नहीं दिखते हैं, बल्कि 10-15 साल बाद दिखाई देते हैं। पांच साल तक लगातार दवा खाकर इसका असर खत्म किया जा सकता है। इसकी दवा सालभर में सिर्फ एक बार खानी होती है। 
विज्ञापन


एमडीए अभियान औरैया, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, चंदौली, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, मिर्जापुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, रायबरेली और सुल्तानपुर में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 35483 औषधि प्रशासक (डीए) और 7096 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 195 ब्लॉकों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सूचना एवं संचार तकनीक सामग्री भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed