फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIITJEE coaching centers in Lucknow locked, future of 2000 children in limbo

Lucknow News: लखनऊ के फिटजी कोचिंग सेंटरों पर ताले, अधर में 2000 बच्चों का भविष्य

Sat, 25 Jan 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
FIITJEE coaching centers in Lucknow locked, future of 2000 children in limbo
लखनऊ। आईआईटी-जेईई की तैयारी करवाने वाली फिटजी कोचिंग के राजधानी स्थित तीनों सेंटरों अलीगंज, आशियाना और गोमतीनगर पर ताला लटक चुका है। इससे करीब दो हजार बच्चों का भविष्य अधर में है। बिल भुगतान न होने से इन केंद्रों की बिजली भी कट चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हर केंद्र पर करीब 700 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोचिंग संचालकों के भागने के बाद ये दूसरे संस्थान में प्रवेश लेने के लिए मजबूर हैं। फिटजी कोचिंग के शिक्षकों और कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। इनमें से ज्यादातर ने या तो दूसरा संस्थान जॉइन कर लिया है या सड़क पर हैं।
विज्ञापन


सचिन रस्तोगी ने बताया कि उनकी बेटी प्राख्या ने अलीगंज ब्रांच में अप्रैल में दाखिला लिया था। जनवरी में कोचिंग बंद हो गई है। इससे उनकी बेटी परेशान है। सचिन ने बताया कि कोचिंग की दो लाख रुपये फीस जमा करवाई है। उनके अलावा पूर्णेश शुक्ला का बेटा अभिराज शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव की बेटी एश्वर्या श्रीवास्तव व कमालुद्दीन की पुत्री बुशरा भी इसी कोचिंग से पढ़ रहे हैं। ये सभी भविष्य को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : पुलिस नहीं दर्ज कर रही मामला

अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। शुक्रवार को उन्होंने डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक शिकायत पत्र मिला था। जांच की जा रही है। विवाद फीस को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed