फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight for seats in trains, no relief even from Tatkal quota

Lucknow News: ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, तत्काल कोटे से भी राहत नहीं

Tue, 18 Mar 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fight for seats in trains, no relief even from Tatkal quota
लखनऊ। होली के बाद दिल्ली और मुंबई लौटने वालों की भीड़ बरकरार है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में भीड़ कम है, लेकिन कन्फर्म टिकटों की मारामारी बनी हुई है। तत्काल कोटे से भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


होली मनाने के बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। सोमवार को यात्रियों की संख्या कुछ कम रही। हालांकि, जनरल से लेकर रिजर्वेशन तक की बोगियों में सीटों के संकट से यात्री जूझते नजर आए।
विज्ञापन

बस अड्डों पर भी पूर्वांचल व पश्चिमी यूपी के जिलों में जाने वाली बसों में भीड़ रही। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रोडवेज प्रशासन की ओर से की गई थी, पर उनकी आवश्यकता नहीं पड़ी। दूसरी ओर चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर, ऐशबाग आदि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों में वेटिंग डेढ़ सौ तक पहुंच गई। दिल्ली रूट की ट्रेनों लखनऊ मेल, एसी सुपरफास्ट, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, कैफियात, पद्मावत आदि गाड़ियों में वेटिंग सवा दो सौ तक नजर आई।

पूरे हफ्ते फिलहाल यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। तत्काल कोटे के लिए सोमवार को आरक्षण केंद्रों की खिड़कियों तक पहुंचे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। 190 सीटों में से महज आठ से दस कन्फर्म सीटें ही यात्रियों को मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed