{"_id":"621bde6022d99457cc23ef86","slug":"fight-during-electricity-connection-at-midnight-lucknow-news-lko61970825","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में विवादित परिसर में आधी रात बिजली कनेक्शन देने के चक्कर में बवाल, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में विवादित परिसर में आधी रात बिजली कनेक्शन देने के चक्कर में बवाल, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाजारखाला कोतवाली क्षेत्र में एक विवादित परिसर पर आधी रात को बिजली कनेक्शन देने पर दोनों पक्षों व संविदा कर्मियों में मारपीट व पथराव के साथ जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो संविदा कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। बिजली अभियंताओं के द्वारा गुपचुप तरीके से दिए गए कनेक्शन ये संविदा कर्मचारी भी दबंगई करके मीटर लगाने पर आमादा थे।
एवरेडी चौराहे के पास एक परिसर है। इस परिसर को लेकर मोईनुद्दीन व महेंद्र कुमार के बीच न्यायालय मेें विवाद चल रहा है। महेंद्र कुमार ने गुपचुप तरीके से बिजली कनेक्शन ले लिया। बीते शनिवार आधी रात करीब एक बजे तालकटोरा उपकेंद्र के चार संविदा कर्मचारी अमित, मोबिन, महेंद्र व श्रवण कनेक्शन करके मीटर लगाने पहुंच गए। इसकी भनक दूसरे पक्ष को लगी तो बवाल हो गया। दूसरे पक्ष ने संविदा बिजली कर्मियों को धुन दिया तो विरोध में उपकेंद्र से पूरे इलाके की बिजली बंद करा दी गई। इससे लोग घरों से निकल आए। पुलिस को सूचना मिली तो चौकी प्रभारी अब्बास रजा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बवाल को शांत करने के लिए दोषी कर्मियों अमित व मोबिन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य भाग गए हैं।
एसडीओ-जेई विवादों में
विवादित परिसर पर आधी रात को कनेक्शन कराने के मामले को लेकर इलाकाई एसडीओ एवं जेई अरुण कुमार विवादों में आ गए हैं। दरअसल, जो मामला न्यायालय में विचाराधीन था, उसमें साठगांठ से कनेक्शन देने के लिए शुल्क जमा करा लिया गया।
विज्ञापन
पूरे मामले की हो रही जांच
पुलिस के जरिये विवादित परिसर पर बिजली कनेक्शन दिए जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में दो संविदा कर्मचारी गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है कि कनेक्शन उपखंड अधिकारी ने दिया या अवर अभियंता ने। - दुर्गेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता ऐशबाग लेसा सिस गोमती