{"_id":"692f533d74fde8873004536c","slug":"fight-broke-out-over-lifting-of-bike-from-no-parking-area-lucknow-news-c-13-knp1002-1498494-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नो पार्किंग से बाइक उठाने पर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नो पार्किंग से बाइक उठाने पर मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद इलाके में नो पार्किंग में खड़ी बाइक उठाने को लेकर बाइक सवार व नगर निगम की क्रेन के चालक के बीच मारपीट हो गई। बाइक सवार ने बेल्ट निकालकर चालक को पीटा। क्रेन चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अमीनाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है।
बाराबंकी के दरियाबाद निवासी विकास वर्मा नगर निगम की क्रेन चलाते हैं। उनके अनुसार सोमवार दोपहर वह नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को उठा रहे थे। इस बीच एक युवक बाइक उठाने का विरोध करने लगा। क्रेन चालक व उनके सहयोगी ने समझाने का प्रयास किया तो युवक भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने विवाद शांत कराया।
चालक जैसे ही क्रेन चालू कर बढ़ने लगा, युवक ने बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो की मदद से बाइक सवार के बारे में पता लगा रही है।