फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight between two parties because of children's dispute in gonda

गोंडाः बच्चों के विवाद में चटकीं लाठियां, छह घर फूंके, पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 01 Jun 2019 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला,गोंडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
fight between two parties because of children's dispute in gonda
डेमो

गोंडा के माधवपुर गांव के मजरे अहिरन पुरवा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठियां निकल आईं और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फूस के छह घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना कटरा बाजार में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार क्षेत्र के माधवपुर गांव के अहिरन पुरवा के रहने वाले चंद्रभान यादव ने बताया कि उनके परिवार के राम सरवर व जसवंत अहिरन पुरवा चौराहे पर दुकान करते हैं। शुक्रवार की सुबह माधवपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार के घर के बच्चे सामान खरीदने आए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देते हुए भाग निकले

यहां बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया। चंद्रभान यादव का आरोप है कि इसी को लेकर राकेश के गांव के गेदालाल और उनके साथी लाठी-डंडा लेकर आ धमके और मारपीट शुरु कर दी। जिसमें उसका भाई अनोखीलाल, भतीजा रामसहाय, रामलगन व रामसरवर घायल हो गए।

परिवार के अन्य लोग बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारापीटा और दुकान व छह मड़हा फूक दिया। धमकी देते भी भाग निकले। माधवपुर के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उनके घर के बच्चे इसी गांव के अहिरन पुरवा में रामसरवर व जसवंत की दुकान पर सामान खरीदने गए थे।

राकेश का आरोप है कि वहां सामान खरीदते समय बच्चों से दुकान के काउंटर पर रखे डिब्बे नीचे गिर गए। इसी के बाद विवाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed