{"_id":"597116eb4f1c1bcd528b4631","slug":"fight-between-security-men-near-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे होगी यूपी विधानसभा की सुरक्षा! आपस में ही भिड़ गए सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैसे होगी यूपी विधानसभा की सुरक्षा! आपस में ही भिड़ गए सुरक्षा कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
यूपी विधानभवन
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानभवन में तैनात अलग-अलग विभागों के दो सुरक्षा कर्मी गुरुवार को आपस में भिड़ गए। सचिवालय सुरक्षा दल के अमन यादव और सिविल पुलिस के बृजेश कुमार यादव की ड्यूटी पिछले 10 दिनों से गेट नंबर आठ पर अंदर की ओर लगी है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर पौने एक बजे बृजेश से मिलने कोई आया तो वह रोड पार कर उससे मिलने चले गए। पांच मिनट में लौटे तो सचिवालय सुरक्षा दल के रक्षक अमन ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
अमन का कहना था कि यह गेट बाहर जाने के लिए है, गेट नंबर सात से अंदर आएं। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। अमन का आरोप है कि बृजेश ने उन्हें गालियां दीं और कॉलर पकड़ ली।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा और विधानसभा सुरक्षा के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
राहुल ने बताया कि इन दोनों की पहले भी कहासुनी हुई थी। अमन की शिकायत पर मुख्य भवन के आरआई सुरक्षा सुनील त्रिपाठी ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को बृजेश के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।