फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight between grp and rpf in charbag station

वर्दीधारी संगठनों की जंग का मैदान बना चारबाग

Sat, 17 Aug 2013 10:12 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
fight between grp and rpf in charbag station

ट्रेन की महिला बोगी में पुरुष यात्रियों को बैठाने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बीच उपजे विवाद ने जंग का रूप ले लिया।

विज्ञापन


चारबाग स्टेशन पर दो वर्दीधारी संगठनों के बीच मारपीट का नजारा सैकड़ों यात्रियों ने देखा।

जीआरपी एस्कॉर्ट ने आरपीएफ पर महिला बोगी में पुरुष यात्रियों को चढ़ाने से मना करने पर उनके एक हेड कांस्टेबल की बेल्ट से पिटाई करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उधर आरपीएफ ने जीआरपी पर महिला यात्री से पुरुष यात्रियों को उतारकर उनका चालान करने की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

ट्रेन 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस गुरुवार रात 2:30 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस ट्रेन की महिला बोगी में आरपीएफ जवान कुछ पुरुष यात्रियों को बैठाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोगी की महिलाओं ने ट्रेन में चल रहे जीआरपी एस्कॉर्ट ने पुरुष यात्रियों को बैठाने का विरोध किया।

इस पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक वीके सिंह, उनके साथ दो एएसआई और तीन कांस्टेबलों ने जीआरपी एस्कॉर्ट से अभद्रता शुरू कर दी।

दोनो पक्षों के बीच देखते ही देखते धक्का-मुक्की होने लगी। इस बीच आरपीएफ जवानों ने बेल्ट से जीआरपी के हेड कांस्टेबल दयाराम यादव को मार दिया।

साथी की पिटाई होने पर उनके दो अन्य साथियों ने भी आरपीएफ से धक्का-मुक्की कर दयाराम यादव को बचाया।

दयाराम यादव ने जीआरपी थाने पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक वीके सिंह और उनके साथ दो एएसआई व तीन कांस्टेबलों पर हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

इस पर एसपी रेलवे डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि आरपीएफ अधिकारियों को पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई करने को कहा गया है।

उधर आरपीएफ चारबाग के कम्पनी कमांडर एसबी यादव का कहना है कि आरपीएफ जवान ट्रेन की महिला बोगी से सात और विकलांग बोगी से तीन पुरुष यात्रियों को उतारकर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत चालान कर रहे थे।

लेकिन जीआरपी एस्कॉर्ट ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनो के बीच कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed