दहेज में बाइक के लिए चली लाठियां, फिर हुई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जिले के अमानीगंज के खंडासा थाना क्षेत्र के पाराखानी पूरे तुला दुबे का पुरवा में गोंडा से बारात आई थी। मंगलवार को सुबह खिचड़ी रस्म के दौरान मोटरसाइकल को लेकर विवाद हुआ तो बाराती व घराती पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।
मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद व मारपीट पर दूल्हा व उसके पिता घर वापस हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के बाद देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई।
गांव के काली प्रसाद के घर पड़ोसी जनपद गोंडा के परसपुर गांव से मिथिलेश के पुत्र राघवेंद्र की बारात सोमवार की शाम आई थी। घरातियों ने बारातियों का स्वागत-सम्मान करने के साथ द्वार पूजा व भोजन आदि की रस्म पूरी कराई। मंगलवार की रात ढाई बजे डाल पूजा के बाद भोर में खिचड़ी रस्म के दौरान वर पक्ष से दहेज में मोटरसाइकिल की मांग रखी गई।
दहेज के लेनदेन को लेकर वर व वधू पक्ष में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में वर व वधू पक्ष के दो-दो लोग घायल हो गए। उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया
विवाद को देखते हुए दूल्हा व उसके पिता घर वापस लौट गए। मामला पुलिस तक पहुंची तो पुलिस वर व वधू पक्ष को थाने ले आई। थानाध्यक्ष खंडासा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं दी घई। वर व वधू पक्ष को बुलाकर समझौता कराकर पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न करा दी गई है।
भूमि विवाद में भी चली लाठियां
थाना क्षेत्र के गयासपुर मजरे मठिया में भूमि विवाद में गत दिवस दो पक्ष भिड़ गए। बताया गया कि मठिया गांव के भरथरी निषाद मकान बनाने को नींव खोदवा रहे थे जिसमें कुछ हिस्सा पंकज निषाद का भी जा रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
बताते हैं कि भरथरी व उनके परिजनों ने पंकज की मां केसरा देवी के सिर पर प्रहार कर चोटिल कर दिया। विरोध में केसरा देवी के परिवारीजनों ने भी भरथरी की पत्नी को पीट दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि केसरा देवी की तहरीर पर तीन व भरथरी के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
एक अन्य मामले में बाजार में पानी भरने गयी किशोरी को दिन में इशारे से एक युवक ने बुलाया। न आने पर उससे अंधेरे में छेड़खानी कर अभद्रता दी। उसके चंगुल से छूटकर किशोरी ने घर पहुंच मां को पूरी बात बताई।
मां शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार को पीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामला दबाकर आरोपी का चालान शांति भंग में किया। इससे पीड़ित परिवार ले एसएसपी से शिकायत की है।
मामला बीते दिन का है। बताते हैं कि एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।