{"_id":"5a2ac8744f1c1bb34a8b4fa9","slug":"fifty-two-pcs-officers-promoted-in-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 पीसीएस अधिकारी उच्च ग्रेड-पे में पदोन्नत, एरियर का भी होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 पीसीएस अधिकारी उच्च ग्रेड-पे में पदोन्नत, एरियर का भी होगा भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
promotion
प्रदेश सरकार ने पीसीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए रिक्त विभिन्न ग्रेड पे के पदों पर 52 अधिकारियों की पदोन्नति दे दी है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर संजय चौहान को चयन वेतनमान, ग्रेड-पे 7600 से विशेष वेतनमान, ग्रेड-पे 8700 में पदोन्नति दी गई है। चौहान को उनके कनिष्ठ की पदोन्नति की तिथि तीन नवंबर 2015 से प्राकल्पिक (पूर्व तिथि से मान्य) पदोन्नति दी गई है। उन्हें तीन नवंबर 2015 से वास्तविक पदोन्नति की तिथि के बीच की अवधि का एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन
इसी तरह उच्चतर वेतनमान, ग्रेड-पे 8900 में कार्यरत अपर आयुक्त मेरठ राम नारायण सिंह धामा को दो जून 2015 से इसी वेतनमान में और 30 जून 2016 से ग्रेड पे- 8900 से उच्चतम वेतनमान ग्रेड पे-10 हजार में प्राकल्पिक पदोन्नति दी गई है। इनके अलावा 16 अन्य पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड पे 8700 से ग्रेड पे 8900 और 34 अधिकारियों को ग्रेड पे-8900 से 10 हजार में पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन