72,825 शिक्षक भर्ती: पांचवीं काउंसलिंग आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए पांचवीं काउंसलिंग 19 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगी। काउंसलिंग वहीं कराई जाएगी जहां पद रिक्त होंगे।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 60 फीसदी से अधिक अंक पर काउंसलिंग के लिए बुलाए जाएंगे, लेकिन सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 70 फीसदी से अधिक अंक पर ही पात्र होंगे।
प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में जॉइन करने वाले काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे। प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षु शिक्षकों के 26,974 पद खाली हैं।
सरकार ने डायट प्राचार्यों को अपने यहां रिक्त पदों का ब्यौरा ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए हैं। विज्ञापन भी उन्हीं जिलों का जारी होगा, जहां पद खाली हैं।
हो चुकी है चार चरणों की काउंसलिंग
प्रशिक्षु शिक्षकों के 72,825 पदों पर भर्ती के लिए चार चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक मात्र 48,851 पद ही भरे हैं। यानी अभी भी 26,974 पद खाली हैं।
बेसिक शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता ने सभी डायट प्राचार्यों व बीएसए के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग कर दिशा-निर्देश दिए थे।
और कहा था कि जिन जिलों में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं, वहां अब 60 फीसदी अंक वालों को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया जाए। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि वे रिक्तियों का ब्यौरा ऑनलाइन जरूर जारी करें। इन्हीं को देखकर अभ्यर्थी काउंसलिंग में आएंगे।
इन जिलों में हैं इतनी सीटें
सीतापुर--1,555
लखीमपुर--2,175
हरदोई--859
गाजीपुर--760
बहराइच--1,025
अंबेडकरनगर--219
इलाहाबाद--389
कुशीनगर--808
महाराजगंज--1,167