फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FICCI Flow will create a market for folk crafts and artisans

Lucknow News: लोकशिल्प और कारीगरों के लिए बाजार तैयार करेगा फिक्की फ्लो

Wed, 02 Oct 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
FICCI Flow will create a market for folk crafts and artisans
फिक्की फ्लो के आयोजन में पहुंचे मंत्री राकेश सचान।
लखनऊ। मिट्टी के दीये, दशहरा किट, वंदनवार, माता के लिए डिजाइनर चुनरी के साथ ही लगभग 20 से अधिक उत्पाद। कुछ हाथ से बने हुए और कुछ को डिजाइनर बनाने के लिए मशीन की सहायता से तैयार किया गया। यह सबकुछ आर्टिजंस मेले में था, जिसका आयोजन गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से किया गया।
विज्ञापन



फिक्की फ्लो ने लोक शिल्प व कारीगरों के लिए बाजार तैयार करने के लिए आर्टिंजस मेले के रूप में यह पहल की है। डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में लगाए मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने किया। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन विभा अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हस्तशिल्प और हथकरघा प्रेमियों को आर्टिजंस से जोड़ना है। इस मौके पर पूजा गर्ग, निवेदिता सिंह, वंदिता अग्रवाल, अदिति जग्गी समेत फ्लो की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन


ग्राहक की मांग के अनुसार तैयार करते हैं उत्पाद

राखी भार्गव ने अपने स्टॉल और काम के बारे में बताया कि चुनरी, वंदनवार, बैग को ब्रोकेड, जरी व अन्य फैब्रिक का इस्तेमाल कर तैयार करवाते हैं। हम ग्राहक को कस्टमाइजेशन की सुविधा देते हैं, वो जैसा चाहें, उसके अनुसार भी सामान तैयार कर देते हैं। शादियों में देने के लिए गिफ्ट हों या त्योहारों पर सजावट के सामान, हम कारीगरों से तैयार करवाकर उसे बेचते हैं। वहीं दीयों के स्टाल पर मौजूद लोकपति ने बताया कि वाराणसी की कारीगरी है इन दीयों पर। यहां अर्जुनगंज में हमारा कलेक्शन सेंटर है। गिफ्ट के लिए देश-विदेश में इनकी बहुत मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed