{"_id":"6533617e945126fdb806198a","slug":"fiance-beats-girl-for-refusing-to-have-physical-relationship-in-lucknow-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरे साथ संबंध बनाओ: शादी से पहले मंगेतर ने रखी शर्मनाक शर्त, मना करने पर किया घिनौना काम; पहुंची पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे साथ संबंध बनाओ: शादी से पहले मंगेतर ने रखी शर्मनाक शर्त, मना करने पर किया घिनौना काम; पहुंची पुलिस के पास
Sat, 21 Oct 2023 01:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:27 PM IST
सार
यूपी की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मंगेतर ने युवती की पिटाई कर दी। पीड़िता ने भाई के साथ पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
मंगेतर ने युवती को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के गुडंबा थाना इलाके की रहने वाली एक युवती पर मंगेतर ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर मंगेतर ने उसे पीट दिया। आरोप है कि बरीक्षा के बाद ससुराल वालों ने तिलक में कार और छह लाख रुपये की मांग भी की है। युवती के भाई ने गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।
गुडंबा इलाके में रहने वाली एक युवती की शादी हुसैनगंज निवासी दीपक शुक्ल से तय हुई थी। 22 अप्रैल को बरीक्षा हुई थी। इसके बाद एक दिन मंगेतर ने युवती को कॉल कर घूमने के लिए चलने को कहा मगर उसने मना कर दिया। इस बीच युवती के भाई के पास दीपक के पिता वीके शुक्ल फोन कर तिलक में कार और छह लाख रुपये की मांग करने लगे।
अचानक से इतनी बड़ी मांग पूरी करने में परिवार असमर्थ था। इस पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी गई। पीड़िता के मुताबिक दीपक ने फिर उसे फोन कर मिलने को बुलाया। रिश्ता बचाने के इरादे से वह मंगेतर से मिलने चली गई। इस दौरान दीपक ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
विज्ञापन
मना करने पर दीपक ने फोन कर दो परिचितों को बुला लिया और उन लोगों ने मिलकर युवती के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर युवती के भाई ने जब दीपक व उसके पिता को फोन किया तो वे लोग धमकाने लगे। बृहस्पतिवार को युवती के भाई ने दीपक, उसके पिता वीके शुक्ल, बहन प्रियंका और दो अज्ञात के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।

Trending Videos
प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पति को दबोचकर पीटा
उधर, लखनऊ के मड़ियांव में शुक्रवार रात एक महिला ने पुलिस की मदद से पति को आईआईएम रोड स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। पुलिस के सामने ही उसने पति की धुनाई कर दी।
उधर, लखनऊ के मड़ियांव में शुक्रवार रात एक महिला ने पुलिस की मदद से पति को आईआईएम रोड स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। पुलिस के सामने ही उसने पति की धुनाई कर दी।
कई थप्पड़ लगाए। पुलिस ने किसी तरह उसे शांत कराया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते पति उसे प्रताड़ित करता था। चार माह पहले पति ने उसे मायके में छोड़ दिया था।