फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fewer coaches on the Daliganj-Mailani Passenger, journey marked by pushing and shoving

Lucknow News: डालीगंज-मैलानी पैसेंजर में बोगियां कम, धक्का-मुक्की के बीच सफर

Tue, 15 Sep 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fewer coaches on the Daliganj-Mailani Passenger, journey marked by pushing and shoving
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। डालीगंज से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बोगियां कम होने से यात्रियों को धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ रहा है। महिला और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ट्रेन में 12 जनरल बोगियां हैं, जबकि रोजाना करीब दो हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों ने बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्री शुभि ठाकुर ने सोशल मीडिया पर महिला यात्री के साथ धक्कामुक्की का वीडियो पोस्ट कर समस्या उठाई। उनकी शिकायत पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। गाड़ी संख्या 55088 डालीगंज से शाम 6:30 बजे चलकर रात 11:45 बजे मैलानी पहुंचती है। वापसी में 55087 मैलानी से सुबह 4:45 बजे चलकर डालीगंज सुबह 9:55 बजे पहुंचती है। यात्रियों के मुताबिक बोगियां कम होने से कई लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

गोरखपुर इंटरसिटी सवा चार घंटे लेट
गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी भी पिछले कई दिनों से देरी से चल रही है। सोमवार को ट्रेन संख्या 15031 सुबह 11:25 बजे की जगह शाम 3:45 बजे लखनऊ पहुंची। ट्रेन करीब सवा चार घंटे लेट रही। रविवार को भी ट्रेन 2:03 घंटे की देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क शिविर में 21 मामलों का समाधान
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज कार्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क शिविर लगा। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर ने 142 मामलों की सुनवाई की। इनमें 21 का मौके पर समाधान किया गया। शेष 121 मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed