फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fever patients increased due to change in weather

Lucknow News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज

Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased due to change in weather
जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। बदलते मौसम के बीच लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। रविवार, सोमवार को अवकाश होने के कारण मंगलवार को ओपीडी में 1142 मरीज पहुंचे। इनमें से हर दूसरा व्यक्ति बुखार, जुकाम, खांसी की समस्या से पीड़ित दिखा।
विज्ञापन



सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटने लगी। नौ बजे से ही पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी नजर आई। पर्चा काउंटर और चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ दिखी। मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को स्थिति के आधार पर चिकित्सकों ने जांच लिखी तो लैब में भी मरीजों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन



ओपीडी में कुल 1142 मरीज पहुंचे, जिसमें बुखार के सिर्फ 519 मरीज रहे। वहीं, खांसी के 113, जुकाम के 101, ठंड के 93, पेट दर्द के 85, लूज मोशन के 43, डायरिया के 15 और मनोरोग के 141 मरीज रहे। लैब में जांच कराने के कुल 224 मरीज पहुंचे थे, जिनकी विभिन्न प्रकार की 4872 जांचें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर लापरवाही न बरतें। दिन में गर्मी और रात होते ही मौसम ठंडा हो रहा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। बच्चों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। रात को पंखा न चलाएं। ठंडी चीजें पीने व खाने से अभी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed