फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fever and pain syrup made in Punjab fails in test

Lucknow News: पंजाब में बनी बुखार-दर्द की सिरप जांच में फेल

Fri, 18 Oct 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fever and pain syrup made in Punjab fails in test
रायबरेली। शहर के खोयामंडी स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर से भरे गए बच्चों के सिरप के नमूने की लैब रिपोर्ट जांच में फेल आई है। जांच में सिरप में पैरासीटामॉल की मात्रा 235 एमजी की जगह 190 एमजी मिली। एसिक्लोपैरा की मात्रा भी 45 एमजी की जगह 35 एमजी ही मिली। पंजाब प्रांत में निर्मित दवा का नमूना फेल आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित सिरप की बिक्री पर रोक लगाते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने जुलाई 2024 में खोयामंडी स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर से बच्चों के बुखार और दर्द के काम आने वाली पैरासीटामॉल व एसिक्लोपैरा से युक्त दवा का नमूना लिया था। यह सिरप कोस्टर लैब अंबाला पंजाब में निर्मित हुई थी। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में सिरप का नमूना फेल मिला है। संबंधित दवा जांच में कम मात्रा में मिली।
विज्ञापन


प्रयोगशाला रिपोर्ट में नमूना फेल आने के बाद बृहस्पतिवार को गर्ग मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संचालक को सिरप से संबंधित सभी बिल उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित सिरप की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्दी ही इस मामले में एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed