फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female constable beats student with shoes

Lucknow News: महिला सिपाही ने छात्र को जूते से पीटा

Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Female constable beats student with shoes
लखनऊ। अवध बस अड्डे के सामने सर्विस लेन पर बुधवार को विपरीत दिशा से आ रही एसएसबी की महिला सिपाही की स्कूटी छात्र की बाइक से टकरा गई। इससे गुस्साई सिपाही ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिए। फिर जूते से भी पीटा। दोनों पक्षों ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। बृहस्पतिवार को मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनपुर निवासी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वह चिनहट में किराये पर रहते हैं। बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे वह चिनहट से कमता जा रहे थे। अवध बस अड्डे के सामने वह एक कार को ओवरटेक करने लगे। तभी विपरीत दिशा आ रही स्कूटी की बाइक से टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार महिला सिपाही गिर गई। वह छात्र पर भड़क गई और थप्पड़ मारने लगी। फिर जूता निकालकर बाइक की सीट पर रखा। इस पर छात्र ने जूता फेंक दिया। सिपाही जूता उठाकर छात्र को पीटने लगी। लोगों को वीडियो बनाते देख सिपाही शांत हो गई। एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला सिपाही सादे कपड़ों में थी। टक्कर लगने के बाद उसने खुद को सिपाही बताते हुए छात्र से नुकसान की भरपाई करने को कहा। छात्र ने कहा कि वह सही दिशा से आ रहे थे। हेलमेट भी लगाए थे। आपके विपरीत दिशा में आने की वजह से हादसा हुआ। ये सुनकर महिला सिपाही भड़क गई और उन्हें पीटने लगी। आसपास कई लोग जुट गए लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया। अधिकतर लोग वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं थी, तब भी उन्होंने माफी मांग ली थी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। लोगों का भी यही कहना था कि छात्र की गलती नहीं है। स्कूटी सवार महिला के विपरीत दिशा से आने की वजह से ही हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed