{"_id":"62ab86f32b1fe45f5a32c913","slug":"fees-increased-in-the-middle-session-but-lucknow-university-administration-denied-it-lucknow-news-lko63551831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सत्र में बढ़ गई फीस, पर लविवि प्रशासन ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सत्र में बढ़ गई फीस, पर लविवि प्रशासन ने किया इनकार
विज्ञापन
लखनऊ विवि में फीस को लेकर परेशान हैं छात्र। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक कोर्स के विद्यार्थियों की बीच सत्र में ही फीस बढ़ गई है। विश्वविद्यालय में जब एमए दूसरे सेमेस्टर में विद्यार्थी अपना शुल्क जमा करने जा रहे हैं तो उनकी फीस 1000-1200 तक बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।
इसमें परीक्षा शुल्क बढ़ा है वहीं स्टूडेंट एडिशनल करके नया मद जुड़ गया है। इसके कारण काफी संख्या में विद्यार्थी अपनी फीस नहीं जमा कर रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने पहले सेमेस्टर में जो शुल्क जमा किया था, उससे इस बार काफी अंतर आ रहा है। पीजी के विभिन्न कोर्सों में शुल्क में अलग-अलग अंतर आ रहा है।
इसमें से काफी विद्यार्थी प्रतिदिन यूडीआरसी से लेकर परीक्षा विभाग व रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर भी काट रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि उनसे पहले सेमेस्टर में परीक्षा शुल्क 1500 लिया गया जो इस बार बढ़कर 2000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह स्टूडेंट एडिशनल मद में सीधे 1600 रुपये लिए जा रहे हैं। ओवरऑल 1000-1200 रुपये तक का अंतर आ रहा है।
छात्रों ने व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कहा है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका जस्टिफिकेशन नहीं दिया तो वह विरोध करने के लिए बाध्य होंगे।
हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को कुछ कनफ्यूजन है, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा शुल्क यूजी में कम करने का निर्णय हुआ था लेकिन किसी संशय से इसे पीजी में भी कम लिया गया। वहीं कुछ एक और मद को लेकर भी संशय है। जल्द ही इसका जस्टिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों के शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
फीस जमा करने की तिथि फिर बढ़ाई
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2021-22 में एलएलबी, इंजीनियरिंग तथा आईएमएस पाठ्यक्रमों को छोड़कर चौथे, छठे, आठवें व दसवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी है। विद्यार्थी अपने डीन या हेड से अनुमति प्राप्त कर ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
बीकॉम ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर का परिणाम जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबी कवायद के बाद बृहस्पतिवार को बीकॉम ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि इनकी परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थीं। तीन महीने में परिणाम न आने के कारण विद्यार्थी काफी परेशान थे। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार उक्त के अलावा एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल पहले सेमेस्टर, एमए डिफेंस स्टडीज पहले सेमेस्टर का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।