फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fee will be refund of B ed.

बीएड: नहीं मिली सीट तो वापस मिलेगी फीस

Thu, 16 Oct 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 16 Oct 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
fee will be refund of B ed.

बीएड अभ्यर्थियों द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ग्रिवांस सेल में शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। किसी ने तय समय में च्वाइस लॉक नहीं करने की समस्या बताई तो किसी ने पहले से ही च्वाइस लॉक होने का दुखड़ा रोया।

विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जिन्होंने कॉलेज एलॉट नहीं होने पर फीस वापसी की मांग की। इस पर उन्हें फीस के रूप में लिए गए ड्राफ्ट लौटा दिए गए।

वहीं, झांसी में काउंसलिंग कराने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर से फीस लौटाने के निर्देश विश्वविद्यालय ने दिए हैं।

राज्य काउंसलिंग समन्वयक प्रो. ओपी कंडारी ने बताया कि काउंसलिंग कराने वाले सभी अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट सिर्फ वाराणसी ने ही विश्वविद्यालय को  भेजे हैं, जबकि आगरा सेंटर ने पांच और सात अक्तूबर को काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट उपलब्ध कराए हैं। वहां के ऐसे जितने अभ्यर्थी यहां आए, उन्हें ड्राफ्ट वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

18 अक्टूबर की तारीख निर्धारित

fee will be refund of B ed.

छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो इसलिए शेष बचे ड्राफ्ट को संबंधित केंद्रों को भेज दिया जाएगा। कुछ केंद्रों द्वारा कुछ ऐसे भी अभ्यर्थियों को यहां भेज दिया गया, जिनके ड्राफ्ट यहां नहीं भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि बरेली, सुल्तानपुर, मेरठ, गोरखपुर स्थित केंद्रों में भी कॉलेज नहीं मिलने वाले छात्र- छात्राओं की फीस वापस कर दी गई है।

राज्य काउंसलिंग सह समन्वयक प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि झांसी केंद्र में काउंसलिंग कराने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर से ड्राफ्ट लौटाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित छात्र या तो बीयू आ सकता है या डाक से मंगवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed