फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fear of diarrhea is increasing, patients are in distress

Lucknow News: डायरिया का बढ़ रहा डर, मरीज बेहाल

Thu, 28 Aug 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fear of diarrhea is increasing, patients are in distress
कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।
लखनऊ। जानकीपुरम और फैजुल्लागंज में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जानकीपुरम में ही 100 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहा। वह न तो ठोस वजह तलाश पाया और न ही पुख्ता इलाज की व्यवस्था कर सका है।
विज्ञापन

इलाके में डायरिया फैले दस दिन से ज्यादा हो चुके हैं। मौतें हो चुकी हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग अब भी बीमारी से मौत मानने को तैयार नहीं है। विभाग अपने बचाव में अलग-अलग कारण गिनाने में जुटा है। यही नहीं, पानी की जांच एक बार कराई गई, जिसमें सब कुछ ठीक बताया गया। वह भी तब जब कुछ दिनों पहले इलाके की जांच के दौरान जलापूर्ति और सीवर की पाइपलाइन एक ही में जुड़ी हुई पाई जा चुकी है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि अगर पानी सुरक्षित है तो डायरिया फैला कैसे? अफसरों के पास इसका जवाब नहीं है।
विज्ञापन

इलाज से ज्यादा रेफर का खेल
प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ कैंप लगाकर खानापूर्ति की। मरीजों को दवा बांटी गई, लेकिन गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया जाता रहा। पहले कैंप, फिर ट्रॉमा सेंटर, उसके बाद साढ़ामऊ, सिविल या बलरामपुर अस्पताल। इस चक्कर में समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की हालत बिगड़ रही है। ट्रॉमा सेंटर में संसाधन कम हैं, फिर भी गंभीर मरीजों को सीधे बड़े अस्पताल भेजने के बजाय उन्हें रेफर दर रेफर घुमाया जा रहा है। यही लापरवाही मरीजों की जान ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में बीमारी फैलने की साफ वजह अभी पता नहीं लगी है। जांच के दौरान पानी की गुणवत्ता ठीक मिली है। ऐसे में यह जांच कराई जा रही है, जो सैंपल लिए गए हैं वह किस स्थान से लिए गए हैं। बारिश में डायरिया के मामले आमतौर पर बढ़ते हैं। बीमारी की असल वजह तलाशी जा रही है।

डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

कैंप में दवा लेते लोग और इलाके में फैली गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article