फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fazilnagar: The prospect of an exciting contest, the seat became a question of prestige for the SP-BJP, the BSP is also fighting the election vigorously.

फाजिलनगर : रोमांचक मुकाबले के बने आसार, सपा-भाजपा के लिए सीट बनी प्रतिष्ठा का सवाल, बसपा भी पूरी दमदारी से लड़ रही चुनाव

Mon, 28 Feb 2022 02:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव राकेश कुमार गौंड़, अमर उजाला, कुशीनगर
राकेश कुमार गौंड़, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
सार
यह सीट कुशवाहा बिरादरी के प्रभाव वाली मानी जाती है। इसके अलावा पिछड़ी जाति चनऊ व अल्पसंख्यकों के प्रभाव वाली भी है। जातीय समीकरणों के हिसाब से ही सभी दलों ने यहां व्यूह रचना की है।
loader
Fazilnagar: The prospect of an exciting contest, the seat became a question of prestige for the SP-BJP, the BSP is also fighting the election vigorously.
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाजिलनगर विधानसभा सीट पर इस बार विधानसभा चुनाव काफी रोचक दिख रहा है। भाजपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा ने दांव लगाया है। उनके आने के बाद से सपा से ही लंबे समय से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी बगावती तेवर दिखाते हुए मौर्य के मुकाबले में बसपा से चुनाव मैदान में आ डटे। भाजपा ने विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के बजाय उनके पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस से सुनील उर्फ  मनोज सिंह उम्मीदवार हैं। सियासी पंडितों का मानना है कि इस सीट पर लड़ाई रोमांचक है। ऐसे में अप्रत्याशित नतीजे आ सकते हैं। बहरहाल, सपा और भाजपा के शीर्ष नेता इस सीट को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।


यह सीट कुशवाहा बिरादरी के प्रभाव वाली मानी जाती है। इसके अलावा पिछड़ी जाति चनऊ व अल्पसंख्यकों के प्रभाव वाली भी है। जातीय समीकरणों के हिसाब से ही सभी दलों ने यहां व्यूह रचना की है। स्वामी प्रसाद मौर्य और सुरेंद्र कुशवाहा में बिरादरी के वोटों को ज्यादा से ज्यादा अपने पाले में खींचने के लिए रस्साकशी चल रही है। वहीं, बसपा प्रत्याशी इलियास अंसारी के सहारे मुस्लिम मतदाताओं को सहेजने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने सुनील उर्फ  मनोज सिंह को चनऊ और अन्य पिछड़े-अगड़े वोटरों को साधने के लिए मैदान में उतारा है। यह सीट भाजपा और सपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां जनसभा कर चुके हैं। बड़े नेताओं का दौरा लगातार जारी है।


2017 का चुनाव परिणाम
गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा 1,02,778
विश्वनाथ सिंह, सपा     60,856
जगदीश सिंह, बसपा     34,250

वोटों का गणित
 3,98,835 कुल मतदाता
मुसलमान    92 हजार
अनुसूचित जाति   45 हजार
कुशवाहा     38 हजार
यादव     30 हजार
चनऊ     33 हजार
वैश्य     22 हजार
ब्राह्मण     15 हजार
कुर्मी     10 हजार
गोंड     15 हजार
निषाद     8 हजार
भूमिहार     10 हजार
कमकर        10 हजार
अन्य     70 हजार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed