फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father's business partner raped and murdered the girl

Lucknow News: पिता के बिजनेस पार्टनर ने की थी दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

Thu, 21 Nov 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Father's business partner raped and murdered the girl
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजीज।

विज्ञापन
गोसाईंगंज। तीन दिन पहले गोसाईंगंज इलाके में हुई किशोरी की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। किशोरी की हत्या उसके पिता के बिजनेस पार्टनर ने दुष्कर्म के बाद की थी। वह किशोरी से शादी करना चाहता था। उसके इन्कार करने पर गमछे से गला कसकर उसकी जान ले ली थी।

डीसीपी साउथ केशव कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह किशोरी का शव गांव के बाहर इंदिरा नहर के मिला था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन की तो पता चला कि कटरा, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी मो. अजीज, किशोरी के संपर्क में था। अजीज, किशोरी के पिता के साथ दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। इससे उसका किशोरी के घर आना-जाना था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किशोरी से उसके पिता के फोन से अक्सर बात होती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन




आरोपी ने रविवार रात 11 बजे किशोरी को मिलने बुलाया था। यहां शादी का प्रस्ताव रखा व भागकर मुंबई चलने के लिए कहा। किशोरी के इन्कार करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला कसकर हत्या कर दी। प्रशिक्षु पीपीएस ऋषभ यादव के मुताबिक सर्विलांस की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






छह माह पहले आए थे करीब



इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पूछताछ में अजीज ने बताया कि छह माह पहले वह किशोरी के संपर्क में आया था। आरोपी की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। आरोपी ने बताया कि पहले किशोरी भी उससे शादी करने के लिए तैयार थी। हालांकि, एक माह से वह उससे ठीक से बात नहीं कर रही थी। अजीज को संदेह था कि किशोरी किसी और से बात कर रही है।






व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया था मिलने, फोन में मिलीं अश्लील तस्वीरें



आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर किशोरी को रविवार रात में इंदिरा नहर पर मिलने बुलाया था। आरोपी व किशोरी के पिता के फोन पर हर रोज से 20 से अधिक बार बात होती थी। पुलिस ने किशोरी के पिता से जब इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दिन में करीब चार से पांच बार उनकी अजीज से बात होती थी। इसके बाद पुलिस का संदेह गहरा गया। छानबीन के दौरान ग्रामीण ने रविवार देर रात में अजीज को बाइक से जाते थे देखा था। पुलिस ने अजीज को हिरासत में लेकर उसका फोन चेक किया गया तो उसमें किशोरी की कई अश्लील तस्वीरें मिलीं। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने परिवार से संतुष्ट नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed