नशेड़ी पिता ने पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से कर दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने जुर्म कुबूल लिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है। रेउसा इलाके के कंचापुरवा निवासी राम कृपाल सिंह चौहान की पत्नी व बड़ी बेटी एक फरवरी को बिसवां गई थीं। अन्य बच्चे स्कूल गए थे। घर में महज उसकी आठ साल की बेटी थी। यह बालिका एक फरवरी को अचानक लापता हो गई।
इसके बाद रामकृपाल ने थाने जाकर बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इस बीच रामकृपाल भी बेटी को ढूंढने का दिखावा करता रहा। पुलिस को शक हुआ। उसने रामकृपाल की कुंडली खंगाली। शक गहरा होने पर पुलिस ने रामकृपाल से सख्ती से पूछताछ की।
एसपी एलआर कुमार ने बताया कि पुलिस को आरोपी रामकृपाल ने बताया कि उसने शराब पी थी। नशे में बेटी संग दुष्कर्म किया। घटना छिपाने के लिए बेटी का गला घोंट दिया।