फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father killed his son

शराबी पिता ने आठ महीने के मासूम बेटे को पटक-पटककर मार डाला

Wed, 17 Jul 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
father killed his son
शराबी पिता ने आठ माह के मासूम को पटककर मार डाला
विज्ञापन

लखनऊ। निगोहां के राती गांव में शराबी पिता ने अपने आठ माह के बेटे कमलेश को पटक-पटककर मार डाला। मां ने उसे बचाने के लिए प्रयास किया तो पिता उस पर भी हमलावर हो गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसओ निगोहां जगदीश पांडेय के मुताबिक ,राती गांव निवासी सुरेंद्र साहू शराब का लती है। वह मंगलवार देर रात 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर पत्नी लक्ष्मी से कहासुनी हुई। इसी बीच उसका आठ माह का बच्चा कमलेश रोने लगा। मां उसे चुप कराने चली गई। इसी बीच गुस्से में सुरेंद्र वहां पहुंचा। उसने कमलेश को उठाकर जमीन पर दो-तीन बार पटक दिया। इस पर भी संतोष नहीं हुआ तो उसने गला दबा दिया। मासूम को बचाने के लिए लक्ष्मी उससे भिड़ी लेकिन उस पर भी हमलावर हो गया। वह भागकर बाहर गई। शोर मचाया तो ग्रामीण जुटे। ग्रामीणों ने सुरेंद्र को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। एसओ के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed