फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son beat up the constable who went to summon the dues

Lucknow News: बकाये का समन देने गए सिपाही को पिता-पुत्र ने पीटा

Wed, 06 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Father and son beat up the constable who went to summon the dues
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बैंक के बकायेदार के घर समन तामील कराने गए सिपाही को पिता-पुत्र ने पीट कर जख्मी कर दिया। सिपाही के साथी ने मामला शांत कराया। बकायेदार इस बात से नाराज था कि उसके बेटे की हत्या के मामले की पुलिस ने सही जांच नहीं की। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। दूसरे पक्ष ने भी सिपाही पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूरे फेरू मजरे पहरेमऊ निवासी श्रीपाल पुत्र भभूति भारतीय स्टेट बैंक का बकायेदार है। जिस पर उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समन भेजा था। कोतवाली महराजगंज में तैनात सिपाही संदीप सिंह व राहुल वर्मा समन लेकर बकायेदार के घर तामील कराने पहुंचे। पुलिस को देखकर श्रीपाल आक्रोशित हो गया।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि छह मई 2023 को उसके बेटे सत्यम (12) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के नाम पर लीपापोती करके फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इसे लेकर सिपाही संदीप सिंह व श्रीपाल में वाद-विवाद हुआ। सिपाही का आरोप है कि श्रीपाल ने बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed