{"_id":"5e4686b38ebc3ee5b73f79bb","slug":"father-and-his-daughter-died-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता और पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता और पुत्री की मौत
Fri, 14 Feb 2020 05:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता मुजीब व पुत्री खुशनुमा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार की पत्नी व एक बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मपुर मथुरा थाना क्षेत्र के जानकीपुर मजरा भगौतीपुर निवासी मुजीबउर्रहमान अपने परिवार सहित बुधवार को बाइक से थाना तंबौर के रतनगंज गांव में किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां शादी में आया हुआ था। शादी निपटाने के बाद गुरुवार को वह बाइक से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच बहराइच के नंबर की एक वैगनआर कार ने रेउसा-तंबौर मार्ग पर गवहनिया पुलिया के निकट मुजीबउर्रहमान की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार मुजीबउर्रहमान (55) पुत्र मोबीन, उसकी चालीस वर्षीय पत्नी खैरून्निशां, तीन साल की बेटी शायरा, आठ साल की पुत्री खुशनुमा जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया।
विज्ञापन