फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father and brother suspected in thakurganj murder case in lucknow

लखनऊः युवक के सिर पर हथौड़ी से किए गए थे दस वार, पिता-भाई पर शक

Mon, 17 Feb 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
father and brother suspected in thakurganj murder case in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में ठाकुरगंज के बरौरा हुसैनबाड़ी में 33 वर्षीय राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस पिता मुन्नीलाल और भाई राजू से पूछताछ की तैयारी कर रही है। उधर, रविवार को पोस्टमार्टम में राजकुमार के सिर पर हथौड़ी से दस वार किए जाने की बात सामने आई है। सभी वार एक ही जगह पर किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या में पिता व भाई की भूमिका संदिग्ध है। ऐसा लग रहा है कि राजकुमार की हत्या शुक्रवार/शनिवार की रात की गई। हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की साजिश रची जा रही थी तभी पड़ोसियों को मामले की भनक लग गई। फिलहाल, रविवार को क्रियाकर्म करा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस सोमवार को मृतक के पिता और भाई से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मूलरूप से हरदोई निवासी राजकुमार को किडनी व लिवर की गंभीर बीमारी थी। करीब दो साल पहले वह उपचार कराने के लिए बरौरा हुसैनबाड़ी स्थित पिता के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस रंजिश समेत कई बिंदुओं पर कर रही पड़ताल

father and brother suspected in thakurganj murder case in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजकुमार की पत्नी कंचन उसे छोड़कर दो बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। शनिवार दोपहर इलाके का एक युवक राजकुमार के घर आया तो कमरे में रखे तखत पर उसका खून से लथपथ शव देखकर होश उड़ गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने छानबीन की तो छत पर खून से सनी एक हथौड़ी मिली थी।

इसी हथौड़ी से राजकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए थे। आसपास के लोगों ने बताया था कि राजकुमार के पिता और भाई शराब के लती हैं और रोज शराब पीकर आपस में गाली-गलौज, झगड़ा व मारपीट करते थे। राजकुमार की हत्या के बाबत पिता, भाई व उसकी मां लक्ष्मी से संपर्क किया गया तो तीनों ने अलग-अलग बयान देकर खुद को कठघरे में खड़ा कर लिया।

पुलिस को शक है कि हत्या में परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है। फिलहाल हत्या के पीछे रंजिश, लूटपाट, लेन-देन के विवाद और नाजायज संबंधों समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed