फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers will prosper through the confluence of agriculture and technology

Lucknow News: कृषि और तकनीक के संगम से समृद्ध होंगे किसान

Thu, 09 Apr 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers will prosper through the confluence of agriculture and technology
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से बुधवार को रायबरेली रोड स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर में तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। पहले दिन प्रदेशभर से जुटे कृषि वैज्ञानिकों ने विचार साझा किए। संस्थान के परिसर में लगी प्रदर्शनी में नवाचार के साथ उन्नत बीजों व तकनीक का संगम दिखा। इसमें किफायती और उन्नत कृषि यंत्र, सब्जियों के नए बीज, नई फसल और कीटनाशकों व अन्य रसायनों के इस्तेमाल पर जोर रहा।
विज्ञापन

34 काम निपटाएगा कृषि यंत्र
प्रदर्शनी में आए सागर कुमार ने बताया कि उनके पास पावरविडर जैसा कृषि यंत्र है, जो किसानों के 34 काम करेगा। यह उन रास्तों पर भी चला जाएगा जहां ट्रैक्टर नहीं पहुंच सकता। इसमें निराई, गुड़ाई के लिए रोटावेटर है। छिड़काव के लिए वाटर पंप, सब्जी, फल की खेती व बागवानी जैसे कामों के लिए भी यह सर्वोत्तम है। 700 मिली. डीजल में यह एक घंटा चलता है। इसकी कीमत 54 हजार रुपये है।
विज्ञापन




सब्जियों की फसल से समृद्ध बनेगा किसान

कृषि विज्ञान केंद्र बाराबंकी के स्टॉल पर मौजूद संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. रूपन रघुवंशी ने बताया कि गेहूं, सरसों, धान व अन्य फसलों में लागत ज्यादा और मुनाफा कम है। सब्जियों में कम लागत लगती है और ज्यादा मुनाफा होता है, क्योंकि इनकी बाजार कीमत ज्यादा है। इस कारण चेरी टमाटर, हिमसोना टमाटर, ब्लैक चेरी, ब्रॉकली, चप्पन कद्दू, स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियों के बीज विकसित किए हैं। इनके इस्तेमाल से किसान आय को दोगुना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गन्ने की फसल के लिए सुपरफूड
निजी कंपनी के विशाल कुमार ने बताया कि गन्ने की अच्छी फसल के लिए माईकोर सुपर लॉन्च किया गया है। यह एक महीने में ही जड़ों को मजबूती देता है। एक तरह से यह गन्ने की फसल के लिए सुपरफूड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed