{"_id":"5f34e95e8ebc3e3cc352c94f","slug":"farmers-will-get-grant-even-after-buying-seeds-from-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर से बीज खरीदने पर भी किसानों को मिलेगा अनुदान, नियमों में किया जा रहा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर से बीज खरीदने पर भी किसानों को मिलेगा अनुदान, नियमों में किया जा रहा बदलाव
Thu, 13 Aug 2020 12:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
किसान अब डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर से भी बीज खरीदने पर भी सरकारी अनुदान पा सकेंगे। इसके लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अभी तक ब्लॉक स्थित कृषि गोदामों से बीज खरीदने पर ही उनके खातों में अनुदान राशि भेजी जाती है। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम ने रबी सीजन में ज्यादा बीज बिक्री का लक्ष्य रखा है, ताकि उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि हो। यह तभी संभव है, जब नियमों में ढील दी जाए। इसलिए बीज विकास निगम में पंजीकृत डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर के यहां से बीज खरीदने पर भी किसानों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि से भुगतान का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बीज विकास निगम ने वर्ष 2020-21 में रबी सीजन में 10 लाख क्विंटल बीज किसानों को देने का लक्ष्य रखा है। इसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये होगी। इनमें गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज शामिल होंगे। पिछले साल रबी सीजन में 7.25 लाख क्विंटल बीज की बिक्री हुई थी। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर से बीज खरीदने पर भी अनुदान की सुविधा के बाबत सहमति बन गई है। जल्द ही इस बारे में शासनादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन