{"_id":"0053ae0c2567300c6d1c71b12066b0d8","slug":"farmers-threaten-contractor-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो से आए किसान, बोले ज्यादा न उड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो से आए किसान, बोले ज्यादा न उड़ो
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विकास प्राधिकरण के निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर की दीवार गिराने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद किसान नेताओं की दबंगई जारी है।
विज्ञापन
कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करा रहे ठेकेदार का आरोप है कि किसान नेताओं ने शुक्रवार की दोपहर साइट पर पहुंच कर धमकाया और आगे न काम करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
लाठी डंडों से लैंस किसान स्कॉर्पियो गाड़ी से साइट पर आए थे। ठेकेदार इस मामले में भी पुलिस को शिकायत करेगा।
कानपुर रोड पर सनराइज अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर की दीवार किसानों ने बुधवार की दोपहर गिरा दी थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में एलडीए के ठेकेदार पवन गुप्ता ने बताया था कि उनसे दो दिन पहले किसान नेता राम सिंह ने रमेश रंजन के माध्यम से निर्माण लागत का छह प्रतिशत कमीशन मांगा था।
विज्ञापन
इसकी पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। ये रकम देने से बंद करने पर किसानों की भीड़ ने यहां न केवल सामुदायिक केंद्र की दीवार ढहा दी।
वहीं दूसरी ओर ठेकेदार का मोबाइल हैंडसेट लूट ले गए। जान से मारने की धमकी भी दी गई।
आशियाना पुलिस ने इस प्रकरण में राम सिंह, रमेश रंजन, संजय यादव, कन्हई, राजाराम और सहदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
ठेकेदार पवन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर से किसान नेता और उसके कई साथी स्कॉर्पियो से साइट पर आए और ज्यादा अखबारबाजी न करने की धमकी देकर गए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर काम शुरू किया गया तो खैर नहीं। पवन गुप्ता का कहना है कि वह इस बात की शिकायत भी आशियाना पुलिस को करेंगे।