{"_id":"745742b9e525cfa57665424401d556c3","slug":"farmers-seize-awas-vikas-parishad-headquarter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आवास विकास दफ्तर पर कब्जा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आवास विकास दफ्तर पर कब्जा!
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Nov 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के बदले प्लाट का वादा पूरा न होने से नाराज किसानों ने आवास विकास परिषद में डेरा डाल लिया। रायबरेली रोड, लखनऊ में वृंदावन आवास योजना के तहत जिन किसानों की जमीन अधिगृहीत की गई थी, उन्हें अब तक वादे के मुताबिक प्लॉट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
इन किसानों को मुआवजा तो मिल गया लेकिन जमीन के बदले प्लॉट देने का भी वादा किया गया था। वादाखिलाफी से नाराज करीब 300 किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आवास विकास परिषद में दोपहर करीब दो बजे पहुंच गए।
विज्ञापन
किसानों अपने साथ साथ गाय, भैंस, बकरी, भट्ठी और अनाज वगैरह लेकर दाखिल हुए और बैनर लगाकर वहीं डेरा जमा लिया। यहां देखें वीडियो।
विज्ञापन
आवास विकास सीएम आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के हरिनाम वर्मा के नेतृत्व में ये धरना शुरू किया गया।
किसानों का कहना है कि एक-दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिला तो यहीं डेरा डाले रहेंगे। इस प्रदर्शन की जानकारी होने पर इलाके के एसीएम मौके पर पहुंचे और किसानों से मिले। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच बात नहीं हो सकी।