फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers reached the cowshed and created ruckus

Lucknow News: गोशाला पहुंचे किसानों ने किया हंगामा

Mon, 29 Jan 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the cowshed and created ruckus
डलमऊ (रायबरेली)। छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों का गुस्सा रविवार को उस समय फूट पड़ा, जब वे मवेशियों को लेकर कान्हा गोशाला पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने मवेशियों को रखने से मना कर दिया। इस पर किसानों ने हंगामा किया। एसडीएम के आदेश पर मवेशियों को गोशाला में रखा गया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


पूरे गुलाब राय, पूरे मुरईन, चांदपुर लूक, सूरजपुर, पखरौली, नेवाजगंज, पूरे बघेलन आदि गांव के किसान खेतों में फसल चट कर रहे मवेशियों को एकत्रित कर कान्हा गोशाला डलमऊ लेकर पहुंचे। मौजूद कर्मचारियों ने यह कहते हुए गोशाला में मवेशियों को बंद करने से मना कर दिया कि वहां क्षमता से अधिक मवेशी पहले से ही भरे हैं। इससे किसान भड़क गए।
विज्ञापन

किसान राम बहादुर, अयोध्या प्रसाद, रामगोपाल, बैजनाथ, रंजन सोनकर, रामप्रकाश, रामसुमेर ने बताया कि वैसे तो कर्मचारियों को छुट्टा मवेशियों को संरक्षित करना चाहिए, लेकिन हम लोग लेकर आए है तो वापस लौटाया जा रहा है। इसके विरोध में किसानों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा ने बताया कि कटरी क्षेत्र में एक और गोशाला का निर्माण प्रस्तावित है। बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। कान्हा गोशाला में मवेशियों को रखवाया गया है। क्षमता से अधिक मवेशियों को अन्य गोशाला भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed