फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers' protest against power cuts and bribery.

Lucknow News: बिजली कटौती और घूसखोरी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest against power cuts and bribery.
प्रदर्शन करते किसान।
नगराम। बिजली कटौती, जर्जर तार बदलने, गलत मीटर रीडिंग और नए कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ शुक्रवार को समेसी उपकेंद्र पर धरना दिया। यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामनंद रावत ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली कटौती हो रही है। अनुरक्षण कार्य के नाम पर कई गांवों की आपूर्ति बाधित रहती है। जर्जर तार आए दिन टूटने से हादसे का खतरा बना रहता है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग दर्ज करने और नए कनेक्शन के नाम पर वसूली हो रही है। शाम को धरनास्थल पर सहायक अभियंता ( वितरण) विनय कुमार ने किसानों की मांगों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed