फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers of Prabandh Nagar will protest against LDA and will block the road

Lucknow News: एलडीए के खिलाफ आंदोलन करेंगे प्रबंध नगर के किसान, जाम करेंगे रोड

Mon, 01 Sep 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Prabandh Nagar will protest against LDA and will block the road
बैठक करते किसान।
लखनऊ। एलडीए की न तो प्रबंधनगर योजना आ रही है और न किसान जमीन बेच पा रहे हैं। इससे परेशान उन किसानों ने किसान एकता संघर्ष समिति का गठन किया है, जिनकी जमीन योजना के कारण फंसी है। किसानों ने रविवार को हनुमान चौराहे के पास बैठक कर सात सितंबर को मुख्य सीतापुर रोड जाम करने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष बाबा राम सेवक दास ने कहा कि प्रबंधनगर आवासीय योजना के लिए एलडीए ने 2007 में ग्राम घैला, अल्लूनगर डिगुरिया व ककौली की जमीन का अधिग्रहण किया था, मगर अब तक योजना नहीं आई। किसानों ने मुआवजा भी नहीं लिया है। अधिग्रहण के कारण किसान किसी दूसरे को जमीन बेच भी नहीं पा रहे हैं। इससे वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि एलडीए उनकी जमीनों को मुक्त करे। किसान अपनी जमीन नहीं बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed