फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान, नौजवान सहित हर वर्ग का अपमान कर रही भाजपा: अखिलेश

Fri, 19 Feb 2021 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers most affected in BJP government: Akhilesh Yadav
पत्रकारों से वार्ता करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार किसान, बेरोजगार, युवाओं सहित हर वर्ग का अपमान कर रही है। इस सरकार में खेती बर्बाद हो गई है। किसान के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा कहती है कि कानून से किसानों को लाभ मिलेगा लेकिन किसान चाहता है कि कानून वापस हो। बीजेपी ने कहा कि किसानों को एमएसपी देंगे, आय दोगुनी कर देंगे। जब किसानों को देने का मौका आया तो ऐसा कानून दे दिया, जिससे खेती और किसान संकट में है। लेकिन उसकी सुनी नहीं जा रही है।

 
Farmers most affected in BJP government: Akhilesh Yadav
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय में दूसरी पार्टी से आए नेताओं, आईपीएस, पीसीएस अधिकारियों के शामिल होने के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि धान 1100 रुपये कुंतल में बिक गया। मक्का की कीमत नहीं मिली, खाद-यूरिया महंगा बिक रहा है। जनता से वसूला जा रहा मुनाफा लेकर बीजेपी कहां जा रही है। केंद्र सरकार हर चीज बेचती जा रही है। वह संविधान के अधिकारों को छीन रही है। केंद्र सरकार फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना दिखा रही है। उन्हीं की नकल करके यूपी सरकार वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना दिखा रही है। इस बजट में उप्र की जनता देखेगी कि वन ट्रिलियन डॉलर के सपने को कितना पूरा किया जाएगा।
Farmers most affected in BJP government: Akhilesh Yadav
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि धान किस कीमत पर खरीदा गया, अमूल प्लांट में यूपी के किसानों का दूध क्यों नहीं लिया जा रहा है सरकार बताए। नए कानून से किसानों को कांट्रेक्ट फार्मिंग की ओर ले उसकी जमीन बिकवाने की साजिश हो रही है। पीएफआई के संबंध में पूछे सवाल को अखिलेश टाल गए। वहीं फ्री वैक्सीन के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने जनता को धोखा दिया है। पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम और 2022 में होने वाले चुनाव में उससे भी अच्छे परिणाम का दावा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ गया है। तेल की कीमत बढ़ती है तो महंगाई अपने आप बढ़ जाती है। हाथरस और उन्नाव के कांड सभी को याद हैं। जौनपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस ने अवैध तरीके से हिरासत में लेकर युवक को पीटा। उसे तड़के सुबह अस्पताल में फेंकर करके चले गए। जहां उसकी मौत हो गई। राजधानी लखनऊ में हुई हत्याओं और हाल ही में हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या सरकार नहीं जानती कि हत्या के पीछे कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers most affected in BJP government: Akhilesh Yadav
पत्रकारवार्ता के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि दिल्ली की सरकार बड़ी चीजें बेच रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार छोटी चीजें बेच रही है। सपा कार्यकाल में बुंदेलखंड, एक्सप्रेेस वे के किनारे, कानपुर नगर, कानपुर देहात के किसानों के लिए कन्नौज में बनी आलू मंडी का काम रोक दिया गया है। इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद की अनाज मंडी का काम रोका गया। ग्रेटर नोएडा का काम रोका। सुल्तानपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की मंडी का काम रोका गया। जो किसान बाजार बन रहे थे वह रुक गए या फिर बेच दिए गए। किसानों की पहचान ट्रैक्टर से भी सरकार नाराज है। ट्रैक्टर से सदन आ रहे विधायकों को अपमानित किया गया, जबकि सदन चल रहा है। भाजपा सरकार उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। अब एक और नया काम एमओयू का एमओयू करने का शुरू किया गया है। अखिलेश ने कहा कि डिफेंस एक्सपो हुआ, गोमती के किनारे नजारा बनाया। लेकिन पांच लाख करोड़ के एमओयू अभी तक जमीन पर नहीं उतरे। कोई भी किसी को ठोक दे रहा है। जिस प्रदेश में बेटियां सुरक्षित न हो, मां सुरक्षित न हो, हाथरस में रात को बेटी को जला दिया हो वहां कोई इन्वेस्टमेंट के लिए कोई कैसे आएगा।
विज्ञापन
Farmers most affected in BJP government: Akhilesh Yadav
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पूर्व मंत्री आरके चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार सपा में शामिल हो गए। आरके चौधरी कांग्रेस छोड़कर सपा में आए हैं। वह 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व विधायक विद्या चौधरी, मो. अशफाक, मदनपाल गौतम, जाहिदा सुल्ताना खान, नसरीन, मो. सऊफ सहित बसपा, कांग्रेस, भाजपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ली। कांशीराम बहुजन पार्टी के अध्यक्ष दीप चंद्र राम ने अपने सभी सदस्यों के साथ सपा में विलय कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed