फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers giving land for land pooling in IT City and Wellness City will get 10 times more benefit

Lucknow News: आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में लैंड पूलिंग से भूमि देने वाले किसानों को 10 गुना अधिक लाभ

Thu, 26 Jun 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers giving land for land pooling in IT City and Wellness City will get 10 times more benefit
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
लखनऊ। एलडीए की आईटी सिटी व वेलनेस सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग के माध्यम से भूमि देने वाले किसान मालामाल होंगे। योजना लांच होने पर भूस्वामियों को उनकी कुल भूमि की 25 प्रतिशत विकसित आवासीय जमीन या 50 प्रतिशत अविकसित जमीन योजना में दी जाएगी, जो वर्तमान में दी जा रही मुआवजे की धनराशि से करीब 10 गुना अधिक कीमत की होगी। बुधवार को एलडीए वीसी ने योजना का निरीक्षण करते हुए इसकी जानकारी दी और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर रोड व किसान पथ के मध्य 2,858 एकड़ क्षेत्रफल में आईटी सिटी विकसित की जाएगी। इसमें जिन गांवों की जमीन आ रही है, वहां लैंड पूलिंग से जमीन लेने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसानों को अधिक फायदा हो।
विज्ञापन

उदाहरण के लिए, योजना में आने वाले मोहारी खुर्द गांव में जमीन का सर्किल रेट लगभग आठ लाख रुपये बीघा है। नियमानुसार चार गुना मुआवजा देने पर भी एक किसान को 32 लाख रुपये ही मिलेंगे। वहीं, लैंड पूलिंग नीति के तहत शत प्रतिशत भूमि निशुल्क देने वाले किसान को योजना में 25 प्रतिशत विकसित आवासीय भूमि यानि एक बीघा जमीन पर 6,800 वर्गफुट विकसित जमीन मिलेगी, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक होगी, यानि किसान को कई गुना अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण अपार्टमेंट में ठेकेदार को फटकार
एलडीए वीसी ने बुधवार को कानपुर रोड योजना स्थित श्रवण अपार्टमेंट का भी निरीक्षण किया। परिसर में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पार्किंग व सैंपल फ्लैट का काम भी अधूरा मिला। जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक माह के अंदर सैंपल फ्लैट तैयार करते हुए गेट के पास गार्ड रूम बनाया जाए।

आईटी सिटी के लिए इन गांवों की ली जाएगी जमीन
मोहनलालगंज तहसील के ग्राम-बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, खुजौली व भटवारा गांव।
वेलनेस सिटी के लिए इन गांवों की ली जाएगी जमीन
बक्कास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा व मस्तेमऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed