फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers clash with LDA team that arrived to take possession

Lucknow News: कब्जा लेने पहुंची एलडीए की टीम से किसानों की झड़प

Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers clash with LDA team that arrived to take possession
लखनऊ। एलडीए की मोहान रोड योजना के तहत कालिया खेड़ा गांव की अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने बृहस्पतिवार को पहुंची एलडीए की टीम व किसानों से जमकर झड़प हुई। झड़प होने से कई महिलाएं व ग्रामीणों घायल हो गए। किसानों के न मानने पर पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। इस पर आक्रोशित किसानों ने कालिया खेड़ा रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




मोहान रोड योजना के तहत कालिया खेड़ा गांव की जमीन अधिग्रहित की गई। बृहस्पतिवार को एलडीए की टीम जमीन पर कई जेसीबी लेकर कब्जा लेने पहुंची। इस पर ग्रामीणों व एलडीए की टीम से झड़प हो गई। पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। आक्रोशित किसान कालिया खेड़ा रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता मनीष यादव व विनोद साहू, राम सहाय यादव आदि ने बताया कि आबादी, पेड़ पौधों, कुआं समेत अन्य का न तो सर्वे हुआ है और न ही मुआवजा तय हुआ।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व किसानों व एलडीए टीम के बीच हुई पंचायत में यह तय हुआ था कि 30 अक्तूबर को बातकर काम किया जाएगा। किसान नेता मनीष यादव ने कहा, पंचायत की बात हुए बिना एलडीए टीम बिना सूचना के गांव में कब्जा करने पहुंच गई। जो गलत है। देर शाम किसानों व एलडीए टीम के साथ बातचीत शुरू हुई। इसमे किसानों को सर्वे की गए घरों की सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






अर्जन अधिकारी पर किसानों ने मारपीट का आरोप लगाया



किसानों ने आरोप लगाया कि एलडीए के अर्जन अधिकारी शशि भूषण पाठक अभद्रता की व मारपीट की। इसमें कई महिलाओं व ग्रामीणों को चोट आई है। चोटिल रीता ने बताया कि खेतों में फसल की बोआई हो चुकी थी, जिस पर एलडीए के अफसरों ने जेसीबी चलवा दी। संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह के साथ बातचीत तय हुआ था कि 30 नवंबर को बातचीत करने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed