फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers' 'Bharat Bandh' today: Vigilance instructions in UP, Mayawati and SP support the bandh

किसानों का भारत बंद आज : यूपी में सतर्कता के निर्देश जारी, सपा और बसपा समर्थन में

Mon, 27 Sep 2021 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Sep 2021 01:04 AM IST
सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह भारत बंद को देखते हुए भ्रमणशील रहें।

विज्ञापन
Farmers' 'Bharat Bandh' today: Vigilance instructions in UP, Mayawati and SP support the bandh
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों द्वारा 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ के आहवान को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। बंद के दौरान आमजनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह भारत बंद को देखते हुए भ्रमणशील रहें। आमजन को किसी भी तयरह की कोई परेशानी न होने पाए। जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। जहां वे ज्ञापन सौंपना चाहें और पत्रक देना चाहें, अधिकारी उसे लें। उन्होंने बताया कि जिलों के पास पर्याप्त पुलिस बल है। 
विज्ञापन


भारत बंद को मायावती का समर्थन
किसानों के सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद का बसपा सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि  जल्दबाजी में बनाए गए तीन कृषि कानूनों से नाराज किसान दस माह से आंदोलित हैं। उनके भारत बंद के शांतिपूर्ण आयोजन को बसपा समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए और किसानों से मशविरा कर नया कानून लाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दादरी में यूपी सरकार द्वारा लगाई गई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा में उनकेनाम में गुर्जर शब्द जुड़वाने की मांग की है।


भारत बंद का समर्थन
समाजवादी पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से किए भारत बंद के आह्वान का समाजवादी पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है। सरकार किसान विरोधी काले कानून को वापस ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed