फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmers are not getting tubewell connection even after depositing money

पैसा जमा करने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा नलकूप कनेक्शन

Sat, 05 Sep 2020 02:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Sep 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
farmers are not getting tubewell connection even after depositing money
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिजली कंपनियां पैसा वसूलने के बाद भी किसानों को समय पर नलकूप का कनेक्शन नहीं दे रही हैं। स्टोर में ट्रांसफार्मर, पोल, तार व अन्य सामग्री उपलब्ध न होने की बात कहकर किसानों को दौड़ाया जा रहा है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद किसानों को कनेक्शन के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी बिजली कंपनियों से नलकूप कनेक्शन के लंबित आवेदनों का ब्योरा तलब किया है। सब्सिडी योजना में कनेक्शन मिलने में होने वाले विलंब को देखते हुए बहुत से किसानों ने गैर सब्सिडी योजना में कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखे हैं।
विज्ञापन


इन पर पोल, ट्रांसफार्मर, तार समेत अन्य सामग्री के खर्च का एस्टीमेट तैयार कर राशि भी जमा कराई जा चुकी है। इसके बाद भी किसानों को कनेक्शन के लिए टरकाया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की है। पिछले दिनों हाथरस व फिरोजाबाद में इस तरह के मामलों की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री ने सभी बिजली कंपनियों से रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता परिषद ने भी ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि गैर सब्सिडी योजना में कनेक्शन के लिए जमा राशि से सामग्री खरीदने के बजाय उसे दूसरे कामों में खर्च किया जा रहा है, जिससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। काफी भागदौड़ के बाद किसानों को सामान देने के लिए स्टोर पर बुलाया जाता है तो पूरा सामान न देकर कभी पोल, कभी ट्रांसफार्मर, कभी तार देकर बाकी के लिए बाद में आने को कहा जाता है। 

किसानों के उत्पीड़न के मामलों को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऊर्जा मंत्री ने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष इन मुद्दों पर तत्काल गंभीरता से कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed