{"_id":"66f54bf243deb1875d006ce4","slug":"farmer-s-dead-body-found-in-hut-in-gosaiganj-in-lucknow-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फसल की रखवाली करने गए किसान का झोपड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फसल की रखवाली करने गए किसान का झोपड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका
Thu, 26 Sep 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:26 PM IST
सार
फसल की रखवाली करने गए किसान का शव झोपड़ी में पड़ा मिला है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह फसल की रखवाली करने के लिए खेतों में सोता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज के नयापुरवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियो में खेत में बनी झोपड़ी में तखत के पास जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर से बाईं तरफ से खून बह रहा था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गोसाईगंज के नयापुरवा गांव निवासी किसान विनोद यादव (43) का शव गांव के बाहर खेत में तखत के पास जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक विनोद बुधवार की रात गांव में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। जहां उसने भजन कीर्तन सुनकर रात में घर जाने के बजाय सीधे खेत पर चले गए। ग्रामीणों की मानें तो बुधवार को ही विनोद ने बैंक से करीब बीस हजार की रकम निकाली थी। विनोद ने लोगों को बताया था कि वह आम की बाग की जुताई कराएगा। बाकी बचे पैसों से वह नवरात्रि में बस से माता पुर्णागिरी के दर्शन करने के लिए जाएगा।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सीमा ने पुलिस को बताया कि विनोद रात को फसल की रखवाली करने के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सोता था। बृहस्पतिवार सुबह उनका बेटा सर्वेश जब खेत पहुंचा तो उसने पिता का शव पड़ा देख घरवालों को बताया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।