फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer leader shot dead in Sultanpur

यूपी: सुल्तानपुर में दुकान पर बैठे किसान नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 27 Nov 2021 09:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 09:56 PM IST
सार

सुल्तानपुर में किसान नेता की हत्या से हड़कंप मच गया। जमीन विवाद में अज्ञात व्यक्ति ने किसान नेता को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Farmer leader shot dead in Sultanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर के कादीपुर कस्बे में शनिवार की शाम एक दुकान पर बैठे किसान नेता को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। सरेशाम हुई इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। आनन-फानन किसान नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव नूरपुर निवासी किसान नेता राम आशीष वर्मा (55) का गांव के ही धर्मपाल वर्मा, श्याम बहादुर वर्मा, अमर बहादुर वर्मा और रामअरज वर्मा से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह राम आशीष वर्मा जयसिंहपुर तहसील एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में गये थे। 
विज्ञापन


शाम को करीब साढ़े पांच बजे राम आशीष कादीपुर कस्बे में एक दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा। जब तक वे कुछ समझ पाते उसने किसान नेता की बायीं कनपटी पर असलहा सटाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद राम आशीष गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर टाउन एरिया कार्यालय की तरफ पैदल भाग निकला। सरेशाम हुई इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से घायल राम आशीष वर्मा को स्थानीय लोगों की मदद से कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों का जमावड़ा लग गया। देर रात तक मृतक के परिवारीजनों की ओर से कोतवाली कादीपुर में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। परिवारीजनों का कहना है भूमि विवाद में उनके पिता की हत्या की गई है। कुछ दिनों पहले विपक्षियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। 

परिवार में मचा कोहराम 

किसान नेता राम आशीष वर्मा की पत्नी का निधन कुछ महीने पहले हो गया था। उनके तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र विजय बहादुर वर्मा की कादीपुर कस्बे में इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान है। मझला बेटा राज बहादुर व छोटा बेटा लाल बहादुर घर पर रहकर खेती करते हैं। एक बेटी उर्मिला है। उसकी शादी हो चुकी है। मौत की सूचना मिलने के बाद सीएचसी पर परिवारीजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस 
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि राम आशीष वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। भूमि विवाद में उनकी हत्या की गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed