फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer killed, companion injured in vehicle collision

Lucknow News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल

Tue, 10 Feb 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, companion injured in vehicle collision
कुंवर बहादुर सिंह।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के गोहना खुर्द निवासी किसान कुंवर बहादुर सिंह (60) और उनके साथी अंगद सिंह रविवार रात लगभग आठ बजे महोना चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कुंवर बहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंगद सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन

कुंवर बहादुर सिंह के बेटे निर्मल ने बताया कि उनके पिता रविवार रात किसी परिचित से मिलने के लिए महोना क्षेत्र में बाइक से गए थे। उनके साथ गांव के ही अंगद सिंह भी थे। महोना चौकी के पास बाइक खड़ी करके परिचित इंतजार कर रहे थे, तभी दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। निर्मल ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed